मोहम्मदपुर जट गांव निवासी रमेश का गांव की नाली में मिला शव। रमेश (56) के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी भी ली।
आज मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने रमेश का शव नाली में पड़ा देखा और सूचना रमेश के परिजनों को दी।
वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी भी ली। उधर, रमेश के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान भी मिले है।
एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल ने बताया कि ग्रामीण की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा भी किया जाएगा।
