नए वर्ष में पहली बार खाली पदों में से 50 प्रतिशत पदों पर विभागीय भर्ती से शिक्षक प्रधानाचार्य बनेंगे।
प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। नए वर्ष में पहली बार खाली पदों में से 50 प्रतिशत पदों पर विभागीय भर्ती से शिक्षक प्रधानाचार्य बनेंगे। शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को विभागीय भर्ती का प्रस्ताव भी भेजा है।
हालांकि, राजकीय शिक्षक संघ इसका विरोध भी कर रहा है। संगठन का कहना है कि प्रधानाचार्य के सभी खाली पदों को पदोन्नति से भेजा जाए।
देहरादून। प्रदेश में नए वर्ष में बेसिक के सहायक अध्यापक के 2600 पदों में से शेष पदों पर भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकती है। भर्ती के मामले में हाल ही में हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विभाग की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
शासन से भर्ती के लिए मंजूरी मिलने पर करीब 1200 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती भी हो सकती है।