Dispute during a Diwali party in Dehradun leads to the death of 15-year-old Arsh; friends accused of assault
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दिवाली की रात दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। सूरी चौक के पास देर रात करीब तीन बजे हुए विवाद में 15 वर्षीय अर्श की मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में लेकर गया था। वहां दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अर्श के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने श्रेयस और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के दौरान कौन-कौन युवक मौजूद थे, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
