PM Modi's proposed visit to Uttarakhand; he will offer prayers to Baba Kedar at Kedarnath.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि 22 से 25 अक्तूबर के बीच पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंच सकते हैं। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अब तक छह बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं। इससे पहले 21 अक्तूबर 2022 को भी उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए थे।
प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। SPG की टीम केदारनाथ धाम का निरीक्षण कर चुकी है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बाबा केदार की पूजा-अर्चना के साथ ही धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
इसके अलावा, सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री टिहरी जिले में THDC के 1,000 मेगावाट क्षमता वाले पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण भी कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम कार्यक्रम PMO की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
