हरेला पर्व पर सीएम धामी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरेला पर्व के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की भी अपील की।