Major reshuffle in Dehradun Police; 33 inspectors and sub-inspectors transferred.
देहरादून के एसएसपी ने बुधवार को जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश भी दिए गए हैं।
तबादलों के तहत इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत को एएचटीयू प्रभारी, प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल व अरविन्द कुमार को सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं विवेक राठी को कालसी, कुलदीप शाह को त्यूनी व अश्वनी बलूनी को आराघर चौकी की कमान भी सौंपी गई है।
इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों व चौकियों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि शिखा तेगवाल, पूनम खत्री, निशा पांडे, तनुजा शर्मा, ज्योति, सुधा बिष्ट व दीप्ति जगवाण को भी अलग-अलग थानों में नई तैनाती भी दी गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने व पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
