BKTC on alert following theft of offerings in Ayodhya; surveillance stepped up at Badrinath and Kedarnath.
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ, केदारनाथ व अधीनस्थ मंदिरों में चढ़ावे व दान सामग्री की निगरानी और पारदर्शिता भी बढ़ा दी है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने दान-भेंट, लेखा, खजाना, गिनती स्थल, पूजा काउंटर व विश्रामगृह में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं कि चढ़ावे के रखरखाव व लेखा-जोखा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी।
चारधाम यात्रा के दौरान रोजाना हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ व केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर समिति ने चढ़ावे की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखने और हर दान का पारदर्शी रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
