AIATF President Maninderjit Singh Bitta offered prayers at Siddhabali Dham in Kotdwar
कोटद्वार: अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (एआईएटीएफ) के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आज शुक्रवार को कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया व देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना भी की।
दर्शन के बाद बिट्टा ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात की। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत भी किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट भी किया गया।
बताया गया कि मनिंदरजीत सिंह बिट्टा कोटद्वार में पूर्व सीएम बी.सी. खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
गौरतलब है कि बिट्टा आतंकवाद विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं और 1993 के दिल्ली बम धमाके सहित कई हमलों में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान भी जारी रखा है। वर्तमान में वह शहीद सैनिकों व आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों की सहायता के कार्यों में सक्रिय भी हैं।
