उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान भी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

देहरादून, टेहरी गढ़वाल, पौडी गढ़वाल, नैनीताल व चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है।

वहीं बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट के तहत गरज-चमक के साथ बारिश व तेज हवाओं के आसार बने हुए हैं। बीते दिन भी कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।