महिला अधिवक्ता से मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

देहरादून में एक महिला अधिवक्ता ने केशव थलवाल नामक युवक के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के जरिए झूठे वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी व शादी का दबाव बनाया।

पीड़िता का कहना है कि फेसबुक के जरिए पहचान के बाद आरोपी ने खुद को पीड़ित बताकर भावनात्मक बातें कीं व आर्थिक मदद के नाम पर पैसे भी लिए। बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और विरोध करने पर धमकियां भी दीं।

शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने अपने परिचितों के माध्यम से दबाव बनाया व आत्महत्या की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।