उत्तरकाशी के चकोन गांव में पीरुल प्लांट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड स्थित ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में अचानक ही आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां व टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान भी शुरू किया गया।

फायर टीम की तत्परता से आग पर काबू भी पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि और पशुहानि नहीं हुई है। हालांकि आग की चपेट में आने से पीरुल प्लांट, एक मशीन व पीरुल का पाउडर जलकर नष्ट भी हो गया।

फायर सर्विस की टीम देर तक मौके पर मौजूद रही व स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।