Cabinet Minister Ganesh Joshi arrived late at night to inspect the road construction work.
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीते रविवार देर रात्रि अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा भी कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, पेयजल, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास पर लगातार काम भी किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने व आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
