रुद्रपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी
रुद्रपुर: न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी भी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं व आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग इतनी भयावह है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार भी दिखाई दे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगातार फैलती जा रही है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता ही नहीं चल सका है। दमकल व राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं।