चारधाम यात्रा से पहले ग्रीन कार्ड प्रक्रिया अटकी, सॉफ्टवेयर ठप

देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच परिवहन विभाग की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया तकनीकी खामी के चलते अटक भी गई है। सॉफ्टवेयर ठप होने से ऑनलाइन आवेदन ही नहीं हो पा रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठ रहे हैं।

23 मार्च से ग्रीन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरटीओ कार्यालय व नारसन बॉर्डर पर अब तक व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। ग्रीन कार्ड यात्रा के दौरान वाहनों की फिटनेस व सुरक्षा के लिए अनिवार्य होता है।

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से देरी हुई है, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले प्रक्रिया को सुचारू करने का दावा भी किया गया है।