Union Home Minister Amit Shah will reach Haridwar on March 7 and will review the development works.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बंगोली व गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों के साथ बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने डामकोठी में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
