After visiting Badrinath, Rajinikanth reached Karnaprayag, met with fans and left for Dwarahat Ashram.
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड देवभूमि पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद वह कर्णप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में रात्रि विश्राम भी किया। बुधवार सुबह द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुलाकात भी की।
सुबह रवानगी से पूर्व रजनीकांत ने स्थानीय लोगों व प्रशंसकों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाईं। उनसे मिलने पहुंचे लोग बेहद उत्साहित भी नजर आए। रजनीकांत ने भी सबका हालचाल पूछा व प्रेमपूर्वक बातचीत की।
हर वर्ष की तरह इस बार भी रजनीकांत ने बदरीनाथ धाम के दर्शन भी किए और कर्णप्रयाग में ठहराव किया। उनकी इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को भी मिला।
