Monsoon intensifies in Uttarakhand; 'Orange Alert' for heavy rain in 5 districts; travelers advised to stay alert.
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में चटक धूप के चलते तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। गुरुवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर स्थिर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 अप्रैल को पहाड़ी जिलों में फिर से मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 28 अप्रैल तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप के चलते तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा और दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान भी कर सकती हैं।
