Recommendation of Rs 30 lakh assistance in Journalist Welfare Fund, family of deceased journalist also got support
आज सोमवार को सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महानिदेशक सूचना विभाग बंशीधर तिवारी ने की। बैठक में कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया, जिनमें से 6 प्रकरणों पर ₹30 लाख की आर्थिक सहायता देने की सर्वसम्मति से संस्तुति की गई। इसमें दिवंगत पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी सहायता देने की संस्तुति की गई।
महानिदेशक तिवारी ने बताया कि जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण थे, उन्हें एक और मौका दिया गया है और संबंधित जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत एक प्रकरण पर आवश्यक अभिलेखों की कमी के कारण अगले बैठक में चर्चा भी की जाएगी।
इस बैठक में पत्रकार प्रतिनिधि बी.डी. शर्मा, डॉ. डी.डी. मित्तल, निशा रस्तोगी, दिनेश जोशी और सूचना विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
