रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: स्कूटी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 युवकों की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, स्कूटी खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बीते शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे स्कूटी पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया व स्ट्रेचर की मदद से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया।
हादसे के बाद शवों को आधी रात के बाद जिला अस्पताल में लाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि इस हादसे में अंकित (27), पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल, टीटू (23), पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा-दानकोट व संदीप (27), निवासी बरसील की मौत हो गई।