Teacher suspended for misbehaving with principal reinstated, says allegations are false
जीआईसी बुल्लावाला के शिक्षक अजय राजपूत को प्रधानाचार्य से अभद्रता व छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबन के 9 महीने बाद बहाल कर दिया गया है। अपर निदेशक गढ़वाल, कंचन देवराड़ी ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं।
10 मई 2024 को सहायक अध्यापक अजय राजपूत को निलंबित कर उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी से संबद्ध किया गया था। निलंबन के बाद, रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच भी की गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक अजय राजपूत को चेतावनी देते हुए बहाल किया गया। शिक्षक ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें झूठे आरोपों के तहत निलंबित किया गया और जांच में उन पर लगाए गए चारों आरोपों में से कोई भी साबित ही नहीं हुआ।
