Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi handed over a cheque of Rs 1 crore to the Chief Minister's Relief Fund
देहरादून : उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) से 1 करोड़ रुपये की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा।
यह चेक उपनल के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर किए गए घोषणा के तहत प्रदान किया गया, जिसे शनिवार को गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की बात की थी। आज सचिवालय में आयोजित एक समारोह में मंत्री जोशी ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक सौंपा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उपनल के चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, और उप महाप्रबंधक वित्त कर्नल (सेनि) राजेश नेगी भी उपस्थित रहे।
