The doors of Kedarnath Dham will open on 2 May this time, the date was announced on the auspicious occasion of Mahashivratri
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई है। यह शुभ अवसर 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्न में ही होगा।
पंचकेदार के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ के रावल, भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के आधार पर मंदिर के कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित भी की गई।
इस दौरान केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ऊखीमठ पहुंच चुके थे। पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग और गंगाधर लिंग ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 6 बजे से पूजा-अर्चना की प्रक्रिया शुरू हुई। बाबा केदार को बाल भोग और महाभोग अर्पित करने के बाद आरती की गई, और तत्पश्चात रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 2 मई को निर्धारित की गई।
