Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
कुमाऊं में मोबाइल और इंटरनेट सेवा 3 घंटे तक ठप, लाखों लोग बने शोपीस; सड़क निर्माण कार्य के कारण ओएफसी कटने से हुई परेशानी – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

कुमाऊं में मोबाइल और इंटरनेट सेवा 3 घंटे तक ठप, लाखों लोग बने शोपीस; सड़क निर्माण कार्य के कारण ओएफसी कटने से हुई परेशानी

कुमाऊं के करीब 4 लाख मोबाइल फोन 3 घंटे तक शोपीस बने रहे। बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की हल्द्वानी के मोटाहल्दू व ऊधमसिंह नगर के बाजपुर दड़ियाल क्षेत्र में ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कटने से कुमाऊं भर में मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो गई। ओएफसी दुरुस्त होने के बाद दोपहर 1 बजे संचार सेवा सुचारु हो सकी।

सड़क निर्माण कार्य के चलते बाजपुर दड़ियाल व मोटाहल्दू क्षेत्र में बीएसएनएल की ओएफसी बीते सोमवार सुबह करीब 10 बजे कट गई। इससे पूरे कुमाऊं में मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट सेवा बंद हो गई। इस कारण बीएसएनएल से जुड़े 4 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के मोबाइल ठप हो गए। लोग अपने मोबाइल फोन पर सिग्नल आने का इंतजार करते तो रहे लेकिन उनका इंतजार बढ़ता गया। सरकारी व निजी कार्यालयों में भी कार्य प्रभावित रहा। खासकर संचार सेवा ध्वस्त होने पर बैंक व डाकघरों में भी सेवाएं प्रभावित रहीं।

लाखों व्हाट्सएप यूजर्स नेटवर्क गायब होने से मैसेज ही नहीं भेज पाए। बीएसएनएल के कर्मचारियों ने दोनों स्थानों पर करीब 3 घंटे बाद ओएफसी जोड़ने का काम किया। तब कहीं जाकर दोपहर 1 बजे बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा सुचारु हुई। बीएसएनएल के डीजीएम श्रीराम गौड़ ने बताया कि कुछ स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य के चलते ओएफसी ही कट गई थी। बताया कि दोपहर 1 बजे के बाद कुमाऊं भर में संचार सेवा सुचारु हो गई थी।

  • जंतवाल गांव में 6 दिन बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आई बिजली 

भीमताल के ग्राम पंचायत जंतवाल गांव के ग्रामीणों को 6 दिनों तक बिजली नहीं आने के चलते अंधेरे में रात काटने को मजबूर भी होना पड़ा। साथ ही स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी भी है। हालांकि सोमवार शाम को विभाग की ओर से गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली सुचारु भी कर दी गई। बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल फोन की बैटरी खत्म होने से लोगों को बाजार में जाकर बैटरी चार्ज भी करनी पड़ी। गांव के नरेंद्र जंतवाल, मोहन सिंह, गोविंद सिंह, प्रकाश जंतवाल, हेमंत सिंह व आन सिंह ने ऊर्जा निगम की एसडीओ से जंतवाल गांव की बिजली संबंधित समस्या को हल करने के लिए जंतवाल गांव को तल्लीताल की लाइन से जोड़ने की मांग भी की है। एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि जंतवाल गांव में बीते सोमवार की शाम वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली सुचारु भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाइन में खराबी ही आई है। आज मंगलवार को लाइन की खराबी को सही भी किया जाएगा। इधर, डांठ, रामनिवास व मेहरागांव क्षेत्र में सोमवार को बिजली गुल होने से लोग भी परेशान रहे।