खेल मंत्री रेखा आर्य ने भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों के साथ ली बैठक

खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज शनिवार को अपने सोमेश्वर निवास पर भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

 

बैठक के दौरान रेखा आर्य ने सदस्यता संयोजक और बूथ अध्यक्षों से सदस्यता अभियान की जानकारी ली, और सदस्यता अभियान के दूसरे चरण को और तेज गति से चलाने के लिए कहा कि कार्यकर्तओं को सदस्यता अभियान की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर सही तरीके से सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया से अवगत कराया साथ ही कार्यकर्ताओं से सोमेश्वर विधानसभा को सदस्यता अभियान में अग्रिणी स्थान में लाने की दिशा में कार्य करने के लिए निवेदन किया।

 

वहीं, बैठक में सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी, जिला मंत्री वंदना आर्या, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कैड़ा, मंडल महामंत्री कैलाश बोरा समेत सोमेश्वर मंडल के बूथ अध्यक्ष और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।