CM Pushkar Singh Dhami will start the civic election campaign in Garhwal from Karnaprayag today, will also inspect the railway line works.
जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में बीते सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए। वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। साथ हि उन्होंने कहा कि ईश्वर शहीद वीर जवानों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बता दें कि, जम्मू संभाग के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में बीते सोमवार को आतंकियों के साथ देर रात मुठभेड़ हुई इसके चलते कैप्टन सहित चार देश के जवान वीर गति प्राप्त हो गए।
