उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 15 से 16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर वाहन स्कूल छोड़ने जा रहा था । वाहन पलटते ही 50 मीटर के करीब नीचे खाई में जा गिरा ।
सोमवार सुबह राजगढी के पास एक स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मचने लग गई । आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से बच गया।
कुछ बच्चों को चोटें भी आई है। जिनका प्राथमिक उपचार हॉस्पिटल में किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं। हादसे के बाद से बच्चे काफी डरे हुए हैं।
