आज से विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन निधन प्रस्ताव के बाद सदन कल मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में दूसरे दिन का एजेंडा भी तय किया गया।
कल मंगलवार को सदन पटल पर यूसीसी विधेयक और राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण विधेयक पटल पर भी रखा जाएगा।
स्पीकर ने कहा कि यूसीसी हमारी प्राथमिकता भी है। कल विधेयक सदन में भी आएगा। यह उत्तराखंड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय भी होने जा रहा है।
