देहरादून 05 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सोमवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को शासन से संबंधित सभी काजगी कार्यवाही जल्द से जल्द किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग दून कैनाल के अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
