अल्मोड़ा नगर में तमंचे के साथ उत्पात मचाने वाले मामले में चाचा-भतीजा घटना के सूत्रधार निकले। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया तो तीन नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है।
अल्मोड़ा नगर में बीते शनिवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानकर उसे बुरी तरह पीट दिया। दो अन्य लोगों की भी जमकर पिटाई की। वहीं एक धार्मिक स्थल पहुंचकर यहां जमकर तोड़फोड़ की। दूसरे वहीं दिन रविवार को पीड़ित व अन्य समुदाय के लोगों ने और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान पुलिस ने लोगों में आक्रोश को देखते हुए आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया। पूछताछ के मुताबिक इस घटना के पीछे चाचा 39 वर्षीय आशु पवार और उसका नाबालिग भतीजा जिम्मेदार बताया जा रहा है।बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
आरोपियों से और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने घटना के अन्य आरोपी जसपुर, यूएसनगर निवासी शिवम कुमार19 वर्ष, नगर निवासी 44 वर्षीय तपन साह, 19 वर्षीय शिवम कुमार, 21वर्षीय हिमांशु बिष्ट को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । वहीं घटना में शामिल तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आशु पवार ने अपने नाबालिग भजीजे को भी अपराध के दलदल में धकेला है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
