घूमने की ऐशी दीवानी की स्विट्जरलैंड के दंपती कैंपर वैन में सवार होकर भारत पहुंच गए।

स्विट्जरलैंड के दंपती को घूमने का एषा शौक चढ़ा कि वह कैंपर वैन में सवार होकर भारत पहुंच गए। भारत के विभिन्न प्रांतों में घूमने के बाद दंपती अब उत्तराखंड की हसीन वादियों का आनंद लेने उत्तराखंड पहुंचा गया है।  बृहस्पतिवार को मुनि की रेती पहुंचे दंपती डेनियल और मरलेन ने बताया कि उन्हें घूमने का बहुत शौक हैं। ऐतिहासिक स्थानों पर घूमना और वहां की चीजों को नजदीकी से देखना, लोगों से मिलना, उनकी संस्कृति को सीखने में एक अलग ही आनंद आता है।

 

 

स्विट्जरलैंड के दंपती ने कहा वह स्विट्जरलैंड से अपने कैंपर वैन में 3 साल पहले निकले हैं। दुनिया के हसीन वादियों और उनकी संस्कृति को मन में संजोना और उनको देखकर सीखना मन को शांति मिलती है।

 

 

स्विट्जरलैंड के दंपती नेपाल की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने के बाद वह भारत आए हैं। 3 महीने अमृतसर और बाघा बार्डर पर रहने के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां की हसीन वादियों के साथ वह योग, मेडिटेशन, ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यहां करीब 4 सप्ताह रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उनको भी नहीं पता की उनकी घुमक्कड़ी यात्रा कब तक समाप्त होगी।