क्षेत्राधिकारी नगर नीरज सेमवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 31-10-2023 को क्षेत्राधिकारी नगर नीरज सेमवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।

1-  मनोहर लाल, उपनिरीक्षक ना0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष, 05 माह ,30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, सहारनपुर, उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल और देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की।

2-  रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक स0पु0, सेवाकाल कुल 41 वर्ष , 11 माह, 05 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 42 पीएसी इलाहाबाद, 40 पीएसी हरिद्वार, 23 पीएसी मुरादाबाद, टिहरी गढवाल, एटीसी हरिद्वार और देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की।

3-  धनवीर सिंह, अपर उप निरीक्षक ना0पु0, सेवाकाल कुल 39 वर्ष, 11 माह 11 दिवस का रहा । सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, उत्तराकाशी और देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

4-  मुन्ना लाल लीडिंग फायरमैन सेवाकाल कुल 36 वर्ष, 07 माह, 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद बिजनौर, मुजफ्फरनगर, चमोली और देहरादून में अपनी सेवाएँ प्रदान की गयी।


5-  शशिभूषण बलूनी, कां0 259 ना0पु0, सेवाकाल कुल 22 वर्ष, 21 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी और देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन और सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।