उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणापत्र जारी…5 न्याय 25 गारंटी दी, अग्निवीर भर्ती को भी करेंगे खत्म

उत्तराखंड कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। टिहरी लोकसभा समन्वयक मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की 5 न्याय और 25 गारंटी की जानकारी दी।

 

आज शनिवार को पत्रकारवार्ता में मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना को लागू भी करेगी। सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन भी दी जाएगी व अग्निवीर भर्ती को खत्म करने के सथ पूर्व की भांति फौज की भर्ती भी शुरू की जाएगी।

 

नैथानी ने कांग्रेस की ओर से दी जा रही 5 न्याय 25 गारंटी के बारे में विस्तार से भी बताया।