Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
रायपुर पुलिस ने गिरोह के 03 सदस्यों को किया गिरफ्तार, एकता एन्क्लेव पित्थुवाला में बना रखा अवैध शराब का गोदाम – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रायपुर पुलिस ने गिरोह के 03 सदस्यों को किया गिरफ्तार, एकता एन्क्लेव पित्थुवाला में बना रखा अवैध शराब का गोदाम

थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना प्राप्त हुयी कि जनपद देहरादून में चण्डीगढ और अन्य राज्यों से शराब लाकर बेचने वाला एक गिरोह सक्रिय है जो अन्य राज्यों से शराब तस्करी कर देहरादून लाकर उसमें डिफेंस के नाम का स्टीकर का लेवल लगाकर रिटायर्ड आर्मी के जवानों को बेच रहे है । जिसमें रिटायर्ड आर्मी के जवान भी शामिल है जो आम जनता को डिफेंस की शराब बताकर महंगे दामों में बेच रहे है । दिनांक 08.08.2023 को थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रायपुर क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचाने वाले है । सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुए तीन पुलिस टीम गठित की गयी ।

गठित पुलिस टीम द्धारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत आने जाने वाले दो स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की चौकिंग शुरू की गयी और आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा खंलगा पुल के पास वाहन चैकिंग के दौरान स्कूटी टीवीएस ज्यूपिटर के चालक नाम प्रवीण व स्कूटी के पीछे बैठे अश्विनी को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से पांच पेटी (60 बोतल) अंग्रेजी शराब मार्का मैक्डावल्स नं0-01, क्लासिक ब्लेंड व्हिस्की ओरिजिनल बरामद हुई उक्त शराब की बोतलों पर डिफेंस के फर्जी स्टीकर के लेवल लगा होना पाया गया । स्कूटी की डिग्गी से डिफेंस के फर्जी स्टीकर के 32 लेवल बरामद हुए । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रायपुर में आबकारी अधिनियम और भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त गणों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनका पांच लोगों का गिरोह है हम लोग चण्डीगढ से अवैध शराब लेकर देहरादून आते है । हमने शराब को रखने के लिये एकता एन्क्लेव पित्थुवाला देहरादून में एक गोदाम बना रखा है जहां हमने शराब रखी हुई है जिसे हम बरामद करा सकते है शराब को हम रिटायर्ड आर्मी के व्यक्तियों व पहाडी क्षेत्रों में बेचते है और बालावाला क्षेत्र में एक रिटायर्ड आर्मी के जवान को शराब बेचना बताया है। अभियुक्त गणों की निशानदेही पर एकता एन्क्लेव पित्थुवाला गोदाम से विभिन्न ब्रान्ड के 21 पेटियां अग्रेजी शराब बरामद की गयी है। शराब की बोतलों पर डिफेंस के फर्जी स्टीकर के लेवल लगा होना पाया गया । गोदाम से फर्जी डिफेंस के 390 स्टीकर बरामद हुए, जिनके बारे में पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्त गणों ने बताया कि वह चण्डीगढ की शराब की बोतलों पर फर्जी स्टीकर का लेवल गोदाम में लगाकर सप्लाई करते है । अभियुक्त गणों द्वारा बालावाला क्षेत्र से रिटायर्ड आर्मी के जवान जितेन्द्र को शराब बेचना बताये जाने पर बालावाला से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब डिफेंस की फर्जी स्टीकर का लेवल लगी हुई बरामद हुई । जिसके विरूद्ध अलग से भी आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त गणों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्तगणों ने पूछने पर बताया कि हमने भरतू चौक बालावाला में किराये का मकान ले रखा है । अभियुक्त प्रवीण पहले सीएसडी कैन्टीन आराघर पर काम करता था। जहाँ उसकी मुलाकात एक अन्य व्यक्ति से हुई थी । जो उस समय सीएसडी कैन्टीन आराघर में हेड था । जिसके साथ मिलकर ही हम लोगों ने बाहरी राज्यों से शराब लाकर उसमें डिफेंस का फर्जी स्टीकर का लेवल लगाकर लोगों को बेचने की योजना बनायी थी। हम पांच लोगों का गिरोह है, हम लोग मिलकर चण्डीगढ़, हरियाणा और दिल्ली से सस्ती दारु लाकर उत्तराखण्ड में बेचने का काम करते है। सीएसडी कैन्टीन हैड हमें डिफेंस का फर्जी स्टीकर उपलब्ध करवाते है। हमने एकता एन्क्लेव पित्थुवाला देहरादून में एक किराये का मकान में गोदाम बना रखा है। जहां हम शराब को बाहरी राज्यों से लाकर रखते है। गोदाम में शराब की बोतलो के ऊपर फर्जी लेबल फोर डेफेन्स पर्सनल ओनली फोर डिफेन्स सर्विसेज ओनली कैन्टीन सर्विसेज का लेबल चिपकाते है। जिसके बाद हम पांचो मिलकर उक्त शराब को रिटायर्ड आर्मी के जवानों व सीएसडी कैन्टीन में शराब लेने आये रिटायर्ड आर्मी के जवानों व पहाडी क्षेत्रों में बेचा करते है । प्रत्येक बोतल पर डिफेंस का फर्जी स्टीकर का लेवल लगा होने के कारण सभी उक्त शराब को डिफेंस की समझते है जिसकी बहुत ज्यादा मांग है । डिफेंस की शराब समझकर कोई शक नही करता है और अच्छी कीमत मिल जाती है। कुछ रिटायर्ड आर्मी के जवान उक्त शराब को डिफेंस की शराब बताकर बेचने का भी काम करते है, देहरादून में कई स्थानों पर हम शराब को पहुंचाते है । बालावाला में हम रिटायर्ड आर्मी के जवान को शराब बेचने के लिये देते है । जहां वह डिफेंस की शराब बताकर हमारी दी गयी शराब को बेचता है ।