राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक बाघिन ने एक शावक को दिया जन्म, पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ देखा

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ भी देखा है। इससे पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया था। अब यहां शावकों की संख्या बढ़ कर 5 हो गई है। पार्क प्रशासन का कहना है कि बाघिनों और शावकों की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

 

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबा बढ़ने की संभावनाएं प्रबल भी होती जा रही हैं। यहां बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मोतीचूर रेंज में 3 बाघिनों और एक बाघ को शिफ्ट किया था। बाघों की शिफ्टिंग की यह कार्रवाई करीब 3 वर्षों से चल रही है।

 

गत मई के अंतिम सप्ताह में पार्क प्रशासन ने धौलखंड चीला रेंज में एक बाघिन को 4 शावकों के साथ देखा था। इन 4 शावकों ने कुछ दिन पहले ही जन्म लिया था। अब 1-2 दिन पूर्व पार्क प्रशासन के ट्रैप कैमरे में एक और बाघिन एक शावक के साथ में देखी गई। इससे पार्क प्रशासन की खुशी भी दोहरी हो गई है।

 

पार्क प्रशासन का कहना है कि अब एक और बाघिन ने 1 शावक को जन्म दिया है। अब यहां कुल 5 शावक हो गए हैं। सभी शावकों व बाघिनों की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पार्क प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र भी बाघों के कुनबे से भी गुलजार होगा। यहां बाघों की दहाड़ भी सुनाई देंगी।

 

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा पार्क प्रशासन के लिए दोहरी खुशी भी है। एक और बाघिन ने 1 शावक को जन्म दिया है। पूर्व में एक बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया था। सभी शावकों और बाघिनों की लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है।