मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के चिन्यालीसौड़ से लौटने पर चंबा (टिहरी गढ़वाल) में भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका स्वागत कर श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर बधाई दी।

कैबिनेट व प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के चिन्यालीसौड़ से लौटने पर चंबा (टिहरी गढ़वाल) में भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका स्वागत कर श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर बधाई दी।

चंबा बाजार पर स्वागत के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सभी 41 श्रमिक सकुशल हैं उनके स्वास्थ्य बेहतर है। कहा कि श्रमिकों द्वारा 17 दिन तक धैर्य धारण करना हिम्मत की बात है, जिसके लिए श्रमिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही राज्य की पुष्कर सिंह धामी की सरकार को भी साधुवाद दिया।

प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि वह स्वयं प्रभारी मंत्री होने के नाते उत्तरकाशी में ही कैंप किए हुए थे। प्रभारी मंत्री ने श्रमिकों से बातचीत के दौरान उनके 17 दिनों के अनुभव भी सांझा हुए। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर में वह तमाम साथी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपना-अपना योगदान श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने में दिया।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि श्रमिकों से देर रात्रि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑडियो के जरिए वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री का विशेष आभार प्रकट किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप रावत व सुशील बहुगुणा, महामंत्री सुधीर बहुगुणा, विक्रम राणा, कुशालानंद रणकोटी, सभासद विक्रम चौहान, कृष्ण कोठारी, रानी नेगी, अनिता कोठारी, रविंद्र चौहान, वीरेंद्र सेमवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *