Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
नए वर्ष के जश्न के बीच शहर के अस्पतालों में किलकारियां गूंजी तो परिजनों और स्टाफ ने भी खूब खुशियां मनाईं। – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

नए वर्ष के जश्न के बीच शहर के अस्पतालों में किलकारियां गूंजी तो परिजनों और स्टाफ ने भी खूब खुशियां मनाईं।

नए वर्ष के जश्न के बीच बीते सोमवार को शहर के अस्पतालों में किलकारियां गूंजी तो परिजनों और स्टाफ ने भी खूब खुशियां भी मनाईं। कुछ गर्भवतियों ने वर्ष के पहले दिन ही प्री प्लांड डिलिवरी भी करवाई। वहीं कुछ गर्भवतियों को प्रसवपीड़ा होने पर अस्पताल आना पड़ा और वर्ष के पहले दिन उन्होंने नवजात को जन्म दिया।

1 जनवरी को नवजात का जन्म होने से अस्पतालों में भी बधाई देने वालों को तांता लगा रहा। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नए वर्ष पर पहले दिन अस्पताल में 17 नवजातों ने जन्म लिया। इसमें 2 जुड़वा बहनें भी शामिल हैं। वहीं, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 9 नवजातों का जन्म हुआ।

इसमें 6 लड़के और 3 लड़कियां हैं। वहीं, कोरोनेशन अस्पताल में 1 नवजात ने जन्म लिया है। यह गर्भवती रविवार को ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। रात 12 बजे के बाद गर्भवती ने नवजात को जन्म दिया है। वही जच्चा और बच्चा की हालत भी ठीक है।

डॉक्टरों के मुताबिक जिन गर्भवतियों की गर्भावस्था का समय पूरा हो गया होता है और प्रसव का समय नजदीक होता है, उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। जिनका प्रसव सिजेरियन ही होता है उनकी प्रीप्लांड डिलिवरी भी करवाई जा सकती है।