जौनसार बावर में आज बुधवार व गुरुवार को 5 घंटे बिजली गुल, ये है वजह

विकासनगर/त्यूणी/ साहिया/चकराता। जौनसार बावर में आज बुधवार व गुरुवार को 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। साहिया, चकराता, सावड़ा व त्यूणी फीडर से जुड़े क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऊर्जा निगम ने 33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए विद्युत आपूर्ति को बंद करने का निर्णय लिया है। बिजली सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नहीं रहेगी।

 

अधिशासी अभियंता अमित सक्सैना ने बताया कि 33 केवी की लाइनों की मरम्मत व तारों को बदलने का काम होना है। इस दौरान सहिया फीडर से जुड़े उद्पाल्टा, समाल्टा, कनबुआ, अलसी, सकनी, कोटा तारली, कोरवा, पाजीटीलानी, जिसऊ, घराना, क्वानू, मलीथ, मिनस, हाजा, दसेऊ, गमरी, गबेला, क्वानू, बायला, आसोई और इसके आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं होगी।

 

चकराता फीडर से जुड़े मंगरौली, होड्डा, लोहारी, टाइगर फाल, क्वांसी, रामताल गार्डन, माक्टी-पोखरी, मटियावा, पुरोड़ी, चिलमिरी, चकराता, टांडवा, बुरांस्वा, मेहरावना, साहिया, तपलाड़ और कोटवा में आपूर्ति बंद रहेगी।

 

वहीं, सावड़ा फीडर से जुड़े सावड़ा, त्यूना, मंगताड़, कुनैन, सैंज, अमराड़, झबराड़, खरोड़ा, कोटी-कनासर, बिनसोन, मसक, हड़ताड़ और संताड़ में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

 

त्यूणी फीडर से जुड़े त्यूणी, चांदनी, लखवाड़, रजाणु, अटाल, मजोेग, रायगी, कठंग, जिताड़, बानपुर, दर्मीगाड़, सटनधार, चौसार, कथियान, कैराड़, बास्तिल, बिन्हार, फैडिज, अणु, मजोग, कथंग, बानपुर, कथियान और हनोल आदि क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी।