Haridwar: Minor hockey player accuses his coach of rape, player sent for medical
हल्द्वानी शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते दिनों संरक्षण गृह के निरीक्षण को पहुंचीं एक न्यायिक अधिकारी को नाबालिग ने अपनी पीड़ा बताई, तब मामले का खुलासा हुआ। जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रविंद्र रौतेला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी 15 वर्षीय नाबालिग को केंद्र से बाहर दूसरी जगह किसी मकान में ले जाती थीं, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई अंकुर सिंह ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी कर्मचारी दीपा और गंगा समेत अन्य अज्ञात पर धारा 323, 328 और 376 के अलावा पॉक्सो एक्ट 3/4 और 16/17 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच एसआई ज्योति कोरंगा को सौंपी गई है।
