लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती आज शनिवार को रुड़की पहुंचीं। यहां बसपा कार्यकर्ताओं ने मायावती का जोरदार स्वागत किया। इस दाैरान उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी जमील अहम के पक्ष में वोट की अपील भी की। साथ ही सरकार पर जमकर हमला भी बोला। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जुटे।
