सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लोकपर्व हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित शासकीय आवास में देश के लिए अपने प्राणो की आहूति देने वाले वीर जवानों की स्मृति में अंपने परिवार के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ वृक्षारोपण करने के लिए अमर शहीदो की स्मृति में उपस्थित रहे।
