देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के कारण शिमला बाईपास तिराहे की ओर से आईएसबीटी चौक तक आने वाली सर्विस लाइन को अग्रिम आदेश तक बंद किया जा रहा है।
शिमला बाईपास की ओर से हरिद्वार बायपास की ओर जाने वाले समस्त वाहन ट्रांसपोर्ट नगर चौक से यू टर्न ले कर आईएसबीटी चौक होते हुए हरिद्वार बायपास रोड की ओर जाएंगे।
