Accused coach's job terminated, certificate will also be recommended to be returned
प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में होंगी एक सहायिका और एक कार्यकर्ती-रेखा आर्या

देहरादून: लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्थापित किये जाने की बाट जोह रहे केंद्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज उत्तराखंड के ऐसे 5 हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण केंद्र बनाये जाने को लेकर जिओ जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब 5 हजार से अधिक मिनी केंद्र पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे साथ ही इन केंद्रों में एक कार्यकर्ती और एक सहायिका भी होंगी।
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की मांग उठ रही थी। ऐसे में अब राज्य के पांच हजार से अधिक मिनी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण होने से हमारी बहनों की भावनाओ का सम्मान हुआ है । कहा कि इसके लिए वह केंद्र महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करती हैं जिन्होंने आंगनबाड़ी बहनों की भावनाओ का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करती है और वह इस बात से परिलक्षित होता है कि राज्य के हित के लिए सरकार द्वारा लगातार अहम निर्णय लिए जा रहे हैं।
