गंगोत्री हाईवे कांवड़ यात्रियों की परीक्षा ले रहा है। गंगोत्री राजमार्ग बिशनपुर के पास पैदल आवाजाही के लिए खोला गया है। एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और पुलिस कांवडियों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाल रही है। साथ ही यहां वाहनों की आवाजाही के लिए मलबा मलबा हटाया जा रहा है।
बिशनपुर स्लाइडिंग जोन गंगोत्री राजमार्ग के लिए नासूर बन गया है। यहां पहाड़ी पर बारिश के कारण स्लाइडिंग जोन का एरिया लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण राजमार्ग लगातार अवरुद्ध हो रहा है। फिलहाल एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और पुलिस यहां फंसे कांवडियों सुरक्षित निकालने में जुटी है।
गंगोत्री हाईवे पर बिशनपुर में एनडीआरएफ और क्युआरटी की टीम बोल्डरों और मलबे के बीच कांवडियों को रास्ता पार करवा रही है। यहां पर लगातार बोल्डर गिरने का भय बना हुआ है।
उत्तराखंड में आज बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश बताई गई।
इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश होने की संभवना है लोग रात के समय भी सतर्क रहें। वहीं संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा रहता है वहां के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं गंगोत्री मार्ग पर समस्या अभी बनी हुई है, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
