क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर राजस्व क्षेत्र क्वानू के अंतर्गत पाटन में एक वाहन (यूटिलिटी) अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरी । हादसे में वाहन में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के नेरूवा तहसील के रहने वाले हैं ।
मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को बाहर निकाला ।
राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र लाल ने बताया कि मृतकों की पहचान
- सुरजीत 35 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी
- राकेश 26 वर्ष निवासी सूरत सिंह ग्राम हिराहा
- श्याम सिंह 48 वर्ष निवासी ग्राम धनस के रूप में हुई।
राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ वहां पर मोड़ है। इस बात की आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ होगा । जांच की जा रही है ।
