Yamunotri Highway Dumper went out of control and overturned on the road near Dobata, driver saved his life by jumping
यमुनोत्री हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। दोबाटा के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बचा, डंपर के पलटते ही चालक ने कूदकर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह पोल गांव से बड़कोट की तरफ जा रहा डंपर दोबाटा के पास सड़क पर ही पलट गया। डंपर पलटने से से यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही ही बंद रही। कुछ देर बाद क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाया भी गया, जिसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हुई।
