उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया गया है।
मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को भी मिलेगा। यहां तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना भी व्यक्त की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी व तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
इसके अलावा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश व आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना भी है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने व खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।