उत्तराखंड में IAS–IPS अफसरों को नववर्ष पर तरक्की का तोहफा
उत्तराखंड में नए साल से पहले आईएएस व आईपीएस अफसरों को बड़ी सौगात मिली है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश भी जारी किए, जबकि गृह विभाग ने आईपीएस अफसरों के प्रमोशन आदेश भी जारी किए। इस दौरान 8 अपर सचिवों को सचिव पद पर पदोन्नत भी किया गया है।
2010 बैच के आईएएस अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरु, ईवा आशीष श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय व राजेंद्र कुमार को सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें ईवा आशीष श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्ति के चलते परफॉर्मा प्रमोशन भी मिला है। वहीं 2001 बैच के वरिष्ठ आईएएस आर. मीनाक्षी सुंदरम को लेवल-15 ग्रेड में प्रोन्नत भी किया गया है। इसके अलावा विभिन्न बैचों के कई आईएएस अधिकारियों को चयन वेतनमान, कनिष्ठ व वरिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान भी प्रदान किया गया है।
आईपीएस अधिकारियों की बात करें तो एडीजी अभिनव कुमार को डीजी रैंक, डीआईजी निवेदिता कुकरेती, पी. रेणुका देवी व बरिंदरजीत सिंह को आईजी पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं एसएसपी स्तर के तीन अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड व वरिष्ठ वेतनमान भी प्रदान किया गया है।
सभी पदोन्नति आदेश 1 जनवरी से प्रभावी होंगे।