Uttarakhand BJP steps up preparations for 2027 elections; appoints in-charges for all 70 assembly seats.
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ये नियुक्तियां की गई हैं।
मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, नियुक्त किए गए सभी प्रभारी भाजपा के सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रभारियों का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।
भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।
