Uttarakhand: BJP forms 'Vistarak' (organisational expansion) team for the 2027 Assembly elections; Nalin Bhatt entrusted with the responsibility of State Convener.
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति से प्रदेश महामंत्री ने विधानसभा चुनाव 2027 की विस्तारक योजना के लिए पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
इस सूची के अनुसार, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं, दिनेश खुल्बे, अखिलेश डबराल, विक्रम कंडारी, त्रिलोक सिंह बुटोला और मोहित कौशिक को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
यह टीम विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी 70 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से विस्तारक योजना के संचालन और समन्वय में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी का उद्देश्य इस योजना के जरिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय करना है।
