Dehradun Fire breaks out at a furniture shop in Devki Complex, Moti Bazar; fire tenders are at the scene.
देहरादून के व्यस्त मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
फर्नीचर की दुकान में आग लगने से आसपास की दुकानों को भी खतरा होने की आशंका बनी हुई है। दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी नहीं किया जा सका है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
